sawan somwar

यूनान के क्रीत द्वीप में भूकंप का तेज झटका

Updated: रविवार, 16 जुलाई 2017 (10:04 IST)
एथेंस। यूनान के क्रीत द्वीप में 5.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यूनान के इंस्टीट्यूट ऑफ जियोडायनॉमिक्स ने यह जानकारी दी।
 
भूकंप शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 11.30 बजे क्रीत के दक्षिणी तट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इंस्टीट्यूट ने बताया कि भूकंप का केंद्र तटीय शहर लेरापेत्रा के समीप और द्वीप के सबसे बड़े शहर हेराक्लियोन से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में था।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार भूकंप के जोरदार झटके क्रीत के पूर्वी हिस्सों में भी महसूस किए गए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप आने के आधे घंटे के भीतर 3 बार भूकंप के बाद के झटके महसूस किए गए। तीनों बार भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। यूनान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है और यहां इतनी तीव्रता के भूकंप के झटके आना कोई नई बात नहीं है। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख