kalsarpa dosh calculator
✕

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भीषण भूकंप का खतरा

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (19:02 IST)
वॉशिंगटन। एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि राजनीतिक रूप से अस्थिर अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र पर पहले से भी कहीं अधिक तीव्रता वाले भूकंप का खतरा मंडरा रहा है।

अमेरिका स्थित मियामी विश्वविद्यालय के रोसेनस्टीयल स्कूल ऑफ मरीन एंड एटमॉस्फेरिक साइंस के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र में भीषण भूकंप के खतरों से जुड़े भयावह निष्कर्ष जारी किए हैं। इस अध्ययन में भूकंप के लिहाज से दो बेहद संवेदनशील फॉल्ट चमन और गाजाबैंड पर ध्यान केंद्रित किया गया।
 
अध्ययन के शीर्ष लेखक हेरेश फतही ने कहा, हालांकि ये स्थान ऐसे क्षेत्र में हैं, जहां राजनीतिक स्थिति इन जमीन आधारित आकलनों को खतरनाक और असंभव बना देती है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के उपग्रह एन्वीसैट और इंटरफेरोमेट्री द्वारा वर्ष 2004-2011 के बीच जुटाए गए आंकड़ों की मदद से शोधकर्ता जमीन और उसके नीचे मौजूद फॉल्ट की सापेक्ष गति का आकलन कर सके।
 
यह अध्ययन दिखाता है कि इंडियन और यूरेशियन प्लेटों के बीच होने वाली आधे से ज्यादा सापेक्ष गति गाजाबैंड फॉल्ट में है। यह दर्शाता है कि यहां जमा होने वाला तनाव और अधिक तीव्रता के भूकंप की संभावना पहले सोची गई तीव्रता से कहीं ज्यादा है। 
 
चमन फॉल्ट में भी प्लेटों की सापेक्ष गति का एक बड़ा हिस्सा है लेकिन उपग्रही आंकड़े दर्शाते हैं कि यह संभवत: इसका एक तिहाई ही हो। यह अध्ययन जियोफिजीकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

अगला लेख