sundarkand

चीन में आठ दिन की छुट्टी, ड्रोन से निगरानी

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (08:01 IST)
बीजिंग। चीन ने आठ दिवसीय राष्ट्रीय अवकाश और मिड-ऑटम फेस्टीवल के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन को तैनात किया है। त्योहार के अवसर पर लाखों लोग अपने घरों और पर्यटक रिसोर्ट की ओर जाएंगे जिससे सड़कों पर भारी यातायात की समस्या पैदा होने की आशंका है।
 
गुआंगजौ बैयुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि रविवार को गुआंगजौ एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे पर भारी यातायात जाम रहने के कारण करीब एक हजार यात्रियों की फ्लाइट छूट गई।
 
शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने के लिए सबवे से जाने की सलाह दी गई है।
 
देश के दक्षिणी हिस्से गुआंगजौ में स्थित चाईना सदर्न एयरलाइंस ने अवकाश के दौरान अनुमानित 14,000 उड़ानों के साथ 160 अतिरिक्त उड़ानों को शामिल किया है।
 
पूर्वी चीन के जिआंगसू प्रांत में पुलिस ने यातायात पर निगरानी रखने के लिए 80 ड्रोन तैनात किए हैं। प्रांतीय जन सुरक्षा विभाग के मुताबिक, 52 मामूली सड़क हादसों के बाद यातायात को सुचारू बनाने में ड्रोनों से मदद मिली। (भाषा) 
 
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख