sundarkand
✕

पाक में अमेरिकी ड्रोन हमला, 14 आतंकी ढेर

Updated: बुधवार, 8 अक्टूबर 2014 (07:57 IST)
पेशावर। पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली इलाके में अमेरिकी ड्रोन से तालिबानी ठिकानों पर मिसाइलें दागे जाने पर कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए। पिछले 24 घंटे में इलाके में हुई यह ऐसी तीसरी घटना है।
 
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पहले हमले में ड्रोन ने मंगलवार तड़के एक घर और एक कार को निशाना बनाया।
 
द नेशन अखबार ने अपनी खबर में सूत्रों के हवाले से कहा, 'उत्तर वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में पाक-अफगान सीमा के पास हुए ड्रोन हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए।' दूसरे ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।
 
तालिबान और अलकायदा से जुड़े आतंकवादी लंबे समय से अपने पनाहगाह के तौर पर इस क्षेत्र का इस्तेमाल करते रहे हैं।
 
पाकिस्तान के कबाइली इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमलों का लोग विरोध करते आए हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर इन हमलों की निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क