Daily Horoscope
✕

सस्टेनेबल डेवलेपमेंट के रूप में जनक पल्टा भारत लाईं अच्छी खबर ...

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (18:25 IST)
जनक पल्टा मैकगिलिगन ने लोटस ग्रुप एनआई में दो बातें कही - 'भारत में सतत विकास के बारे में सीखना' एवं 'अच्छा सोचना और जीवन पर अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण पाने के लिए अकेलेपन पर काबू पाना'। यह ग्रुप बेल्फास्ट क्षेत्र में भारत के रिटायर लोगों द्वारा गठित है। 
 
लोटस ग्रुप के सदस्यों में से एक, बैलफास्ट में बसे एक भारतीय श्री राज कपूर ने कहा, 'हम भारत की हमेशा बुरी खबरें ही सुनते हैं जैसे बलात्कार, बाढ़, हिंसा, किसानों की आत्महत्या। लेकिन अब महिलाओं का सशक्तिकरण, सतत विकास, उत्तरी आयरलैंड के पर्यावरणविद् जिमी मैकगिलिगन और इंदौर में उनकी पत्नी के प्रयासों के परिणामस्वरूप सौर उर्जा से खाना पकाने वाले लोगों जैसी कुछ अच्छी खबरें सुनकर अच्छा लग रहा है। हमें आप पर, समूह की अध्यक्ष और संस्थापक सुषमा सेठी पर गर्व है। लोटस ग्रुप एनआई के सभी सदस्य आपसे प्रेरित थे और आपके पूरे जीवन में किए गए महान कार्य भारतीय लोगों को गर्व महसूस करता है। 

युएन वुमेन की सदस्य मिसिज़ हेज़ल होल्मुंड द्वारा बेलीमेना में आयोजित इस कार्यक्रम में जनक पल्टा मैकगिलिगन की एक और प्रस्तुति के बाद हेज़ल ने कहा, 'कल बेलीमेना में हमारे साथ जनक पल्टा मैकगिलिगन का होना बहुत आनंद में था। वह लोटस ग्रुप द्वारा आयोजित एक लंच पर गेस्ट स्पीकर के तौर पर थीं और कल शाम हमारे घर में कई मित्रों से मिली भी। इस साक्षात्कार में वह अपने जीवन, बहाई विश्वास, इंदौर प्रांत में आदिवासी महिलाओं की शिक्षा और प्रशिक्षण और सतत विकास के बारे में बात करती है। और हाल ही में वे यूएन में एक सतत विकास पर आयोजित एक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर के लौटी हैं। मैंने कल दो बार उन्हें बात करते सुना और खुशी से इन्हें फिर सुनना चाहुंगी। यह वास्तव में अविश्वसनीय है कि कैसे उन दोनों ने जिमी के जीवनकाल में इतना कुछ हासिल किया और कैसे जनक अभी भी आगे बढ़ रही है और महान काम को आगे बढ़ा रही हैं।  

बेलफास्ट हेल्थ एंड सोशल केयर ट्रस्ट एवं Volunteering at Tools For Solidarity as well as  Riverside Theatre, Coleraine, Belfast की क्लिनिकल व्यवस्थापक अट्रेक्टा वॉश ने कहा, 'द बर्ली इंस्टिट्युट की फाउंडर और पुर्व डायरेक्टर भारतीय महिला जनक जिम्मी मैकग्लिगन से कल मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। एफबी पर उनका और उनके दिवंगत पति जिमी, जो कि साधारण लेकिन असाधारण व्यक्ति थे जिन्होंने उनके जीवनकाल में दुनिया को बदला है, का नाम गर्व से लिया जाता है।

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

अगला लेख