Daily Horoscope
✕

ट्रंप ने पत्रकारों को बताया बेईमान, बोले- मीडिया के साथ 'युद्ध चल रहा'

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (07:51 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों को धरती का सबसे बेईमान इंसान बताया है। ट्रंप के अनुसार उनका मीडिया के साथ 'युद्ध चल रहा' है। साथ ही उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में कम लोगों के शामिल होने की गलत रिपोर्टिंग करने के लिए मीडिया को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
अपने शपथ ग्रहण समारोह में कम लोगों के शामिल होने की गलत रिपोर्टिंग करने के लिए ट्रंप ने मीडिया को परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। सीआइए मुख्यालय में ट्रंप ने कहा, 'शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। आपने उन्हें देखा।
 
मैदान लोगों से खचाखच भरे थे। मैं आज सुबह उठा। मैंने एक चैनल लगाया। वे खाली मैदान दिखा रहे थे। मैंने भाषण दिया। वहां लाखों लोग दिख रहे थे, लेकिन वे ऐसा मैदान दिखा रहे थे जहां वास्तव में कोई नहीं खड़ा था। उस चैनल ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भीड़ नहीं जुटा पाए। यह बुरा नहीं है, लेकिन यह झूठ है।
 
हमारे पास छोटी सी जगह में 2,50,000 लोग थे। बाकी लोग 20 अन्य जगहों पर थे। वाशिंगटन मॉन्यूमेंट की ओर जाने वाले सभी रास्ते भरे थे।
 
मुझे लगता है कि 'वे (मीडिया) इसकी बड़ी कीमत अदा करने जा रहे हैं।' खुफिया अफसरों के साथ मतभेद की छवि बनाई ट्रंप ने शीर्ष खुफिया एजेंसी से कहा कि वह सीआइए मुख्यालय इसलिए आए हैं क्योंकि मीडिया ने खुफिया अधिकारियों के साथ उनके मतभेद होने की छवि बना दी है।
 
एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए वह बोले, एक रिपोर्टर ने लिखा कि ट्रंप ने मार्टिन लूथर किंग की प्रतिमा हटा दी। ट्रंप ने कहा, 'वह मूर्ति वहीं थी, लेकिन उनके सामने एक कैमरामैन था इसलिए रिपोर्टर ने लिख दिया कि मैंने उसे हटा दिया है। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा, क्योंकि मैं मार्टिन लूथर किंग का बड़ा सम्मान करता हूं। मीडिया बहुत बेईमान है।'
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख