dharma sangrah
✕

ट्रंप ने की नेतन्याहू से बात, इस्लामिक कट्टरपंथ से निपटने पर हुई चर्चा

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (13:52 IST)
अमेरिका के अहम सहयोगी इसराइल के साथ करीबी संबंधों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और उन्हें व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया। दोनों नेताओं ने पश्चिमी एशिया में सुरक्षा एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका और इसराइल के करीबी सैन्य, खुफिया एवं सुरक्षा सहयोग संबंधों पर अमेरिका की ओर से दिए जाने वाले महत्व को रेखांकित किया। यह दोनों देशों के बीच की गहरी साझेदारी को दर्शाता है।
 
व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप और नेतन्याहू ईरान की ओर से पैदा खतरों से निपटने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर करीबी चर्चा जारी रखने के लिए सहमत हो गए। इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को 'फरवरी की शुरुआत में व्हाइट हाउस में मुलाकात के लिए' आमंत्रित किया।
 
व्हाइट हाउस ने कहा, 'राष्ट्रपति ने इसराइल की सुरक्षा के प्रति अपने अभूतपूर्व वादे को दोहराया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आईएसआईएल और अन्य चरमपंथी इस्लामी आतंकी समूहों से निपटना उनके प्रशासन की प्राथमिकता होगी। (भाषा)
 
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख