biodatamaker

ट्रंप का दावा, सुलेमानी ने रची थी दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (11:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की नई दिल्ली और लंदन तक में आतंकवादी षडयंत्रों को रचने में भूमिका थी। ट्रंप ने सुलेमानी को निशाना बनाकर हमला करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि आतंकवाद का शासनकाल खत्म हो गया।
ALSO READ: ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने ईरान के जनरल सुलेमानी को मार गिराया
सुलेमानी ईरान के अल-कुद्स बल के प्रमुख थे। बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुक्रवार को रवाना हुए उनके काफिले पर किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में वे मारे गए। हमले में ईरान के शक्तिशाली हश्द अल-शाबी अर्द्धसैनिक बल के उप प्रमुख और कुछ अन्य ईरान समर्थित स्थानीय मिलिशिया भी मारे गए।
 
ट्रंप ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में कहा कि इराक में अमेरिका को निशाना बनाकर कई रॉकेट हमले किए गए जिनमें 1 अमेरिकी व्यक्ति की मौत हो गई और अमेरिका के 4 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बगदाद में हमारे दूतावास पर हिंसक हमला सुलेमानी के आदेश पर किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि सुलेमानी ने अपने बुरे इरादों से निर्दोष लोगों को मरवाया और नई दिल्ली तथा लंदन तक में भी आतंकवादी हमलों के षड्यंत्र में भूमिका निभाई। आज हम सुलेमानी की क्रूरता का शिकार हुए लोगों को याद करते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं। हमें इसमें शांति मिलेगी कि उसके आतंकवाद का शासनकाल अब खत्म हो गया।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका! बिजली हस्तांतरण पर लगेगा नया SNA शुल्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साझा किया समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 का विजन, MP को नंबर-1 बनाने पर हुआ मंथन

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

अगला लेख