ramcharitmanas
✕

डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात की पुष्टि की

Updated: रविवार, 30 जून 2019 (12:10 IST)
सियोल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरियाई प्रायद्वीप को बांटने वाले असैन्यकृत क्षेत्र में रविवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से हाथ मिलाने के लिए मुलाकात की पुष्टि की।
 
ट्रंप ने दोनों नेताओं के बीच संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि हम डीएमजेड सीमा पर जा रहे हैं और मैं वहां किम से मुलाकात करूंगा। मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। हमने अच्छे संबंध विकसित किए हैं, वहीं कोरियाई प्रायद्वीप में कायम तनाव को लेकर वे जल्दबाजी में नहीं हैं। ट्रंप ने कहा कि यह बैठक बेहद छोटी होगी।
 
हनोई में फरवरी में बेनतीजा रही शिखर वार्ता की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि बस हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन करेंगे, क्योंकि हम वियतनाम के बाद से मिले नहीं हैं। ट्रंप ने कहा कि यह केवल एक कदम है और संभवत: सही दिशा में उठाया गया कदम है।
 
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन भी डीएमजेड जाएंगे लेकिन सबका ध्यान ट्रंप और किम की मुलाकात पर ही रहेगा। मून ने कहा कि मुझे लगता है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तीसरी शिखर वार्ता रविवार को की बैठक और बातचीत पर निर्भर करती है।
 
मून ने कहा कि तनाव की बजाय शांति कायम करने के लिए अधिक हिम्मत चाहिए होती है। निरंतर संवाद बहुत व्यावहारिक है और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति लाने का एकमात्र तरीका है। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख