Daily Horoscope

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, मुझे ईरान पर हमला करने की 'कोई जल्दी नहीं'

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (22:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ईरान पर हमला करने की 'कोई जल्दी नहीं' है। उन्होंने खुलासा किया कि अमेरिकी बल जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार थे लेकिन बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने की आशंका के मद्देनजर उन्होंने बलों को वापस बुला लिया।
 
ईरान ने गुरुवार को दावा किया था कि उसने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन होने पर अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को गिरा दिया। ट्रंप ने कई ट्वीट में कहा कि मैं किसी जल्दबाजी में नहीं हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान की इस कार्रवाई का जवाब देने के लिए अमेरिकी बलों को भेजने का फैसला किया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया था।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि हमले से 10 मिनट पहले मैंने इसे रोका। एक जनरल ने उन्हें बताया कि इस कदम से ईरान की तरफ 150 मौतें होने की आशंका है और फिर उन्होंने यह पाया कि यह एक संतुलित प्रतिक्रिया नहीं होगी।
 
ट्रंप ने कहा कि पेंटागन ने बमबारी के लिए ईरान में 3 स्थान चुने थे। तेहरान का कहना है कि ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में था जबकि वॉशिंगटन का कहना है कि ड्रोन अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में था। ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर एक बड़ी गलती की है।

ईरान बोला कि हम युद्ध का जवाब रक्षा से देने में सक्षम : तेहरान से मिले समाचार के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास मौसावी ने कहा है ईरान कूटनीति का जवाब कूटनीति से देता है लेकिन युद्ध का जवाब कड़ाई से देने में भी सक्षम है।
 
गौरतलब है कि तटीय हारमोगजान प्रांत में ईरान के वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने के मामले में ईरानी इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कोर ने गुरुवार को अमेरिका के एक टोही विमान को मार गिराया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच काफी तनातनी हो गई है।
 
मौसावी ने एक ट्वीट में कहा कि ईरान कूटनीति का जवाब कूटनीति और इज्जत के बदले इज्जत से देता है लेकिन युद्ध का जवाब कड़ाई से दिया जाएगा।
 
इस बीच ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका अपने टोही विमान को गिराए जाने का बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार था लेकिन वह इन हमलों से कुछ समय पहले ही रुक गया था कि यह प्रतिक्रिया 'समानुपातिक' नहीं थी।
 
चीन ने ईरान और अमेरिका से संयम बरतने का आह्वान किया : चीन ने ईरान द्वारा एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद उनके बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों से संयम बरतने का आह्वान किया है।
 
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान में खाड़ी में स्थिति बहुत ही जटिल और संवेदनशील है। हम तनावों को और बढ़ने से रोकने के लिए इसमें शामिल सभी पक्षों से समझदारी के साथ काम करने और संयम बरतने का आह्वान करते हैं। (एजेंसी)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख