ramcharitmanas
✕

अमेरिकी टोही विमान मार गिराने पर ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (00:36 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक अमेरिकी टोही विमान को मार गिराने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है।
 
ईरान ने गुरुवार को अमेरिका के एक टोही विमान को मार गिराने का का दावा किया था। ईरान का कहना था कि अमेरिका के टोही विमान को कुह मुबारक क्षेत्र में उसकी वायु सीमा का उल्लंघन करने पर मार गिराया गया है।
 
ट्रंप ने अमेरिका के टोही विमान के मार गिराने पर ट्विटर पर एक लाइन का ट्वीट किया- 'ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है।'
 
इस्लामिक रिवॉल्यूशन गार्ड कॉर्प (आईआरजीसी) के जनसंपर्क विभाग ने तेहरान में एक बयान जारी कर बताया कि होरमोजगन प्रांत के कुह मुबारक क्षेत्र में ईरान की वायु सीमा का उल्लंघन करने पर इस्लामिक रिवॉल्यूशन गार्ड कॉर्प आईआरजीसी वायु सेना ने गुरुवार तड़के एक अमेरिकी टोही विमान को मार गिराया। उसकी पहचान आरक्यू-4 ग्लोबल हॉक विमान के रूप में की गई है। आरक्यू-4 आमतौर पर अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरता है।
 
गौरतलब है कि ईरान के परमाणु समझौते से पीछे हटने के बाद अमेरिका द्वारा उस पर मनमाने ढंग से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच खटास बढ़ गई है। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख