biodatamaker
✕

प्रधान न्यायाधीश से उलझे ट्रंप, लगा दिया पक्षपात का आरोप

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (18:16 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के साथ एक असाधारण विवाद में उलझ गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि न्यायपालिका के कुछ हिस्सों में उनकी नीतियों को लेकर चौंकाने वाले ढंग से पक्षपात किया जाता है।
 
ट्रंप ने बुधवार को नाइंथ सर्किट के कोर्ट ऑफ अपील्स पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि इसके फैसले हमारे देश को असुरक्षित बना रहे हैं। बेहद खतरनाक और अविवेकपूर्ण। इससे पहले बमुश्किल ही कभी कोई राजनीतिक बयान देने वाले प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने ट्रंप द्वारा अदालतों की आलोचना की निंदा करते हुए कहा कि न्यायपालिका स्वतंत्र है।
 
डेमोक्रेटिक राष्ट्रपतियों द्वारा नियुक्त न्यायाधीश मौजूदा व्हाइट हाउस के खिलाफ काम करते हैं, ट्रंप की इस शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए रॉबर्ट्स ने एजेंसी से कहा कि हमारे पास ओबामा न्यायाधीश या ट्रंप न्यायाधीश, बुश या क्लिंटन के न्यायाधीश नहीं हैं।
 
प्रधान न्यायाधीश ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि हमारे पास समर्पित न्यायाधीशों का असाधारण समूह है, जो अपने समक्ष पेश होने वाले प्रत्येक के साथ बराबरी से न्याय करने का भरसक प्रयास करते हैं और इस स्वतंत्र न्यायपालिका के लिए हम सबको शुक्रगुजार रहना चाहिए।
 
फ्लोरिडा में छुट्टी बिता रहे ट्रंप ने ट्विटर पर पलटवार करते लिखा- 'माफ कीजिएगा प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स, लेकिन आपके पास निश्चित तौर पर ओबामा न्यायाधीश हैं और वे उन लोगों से बहुत अलग नजरिया रखते हैं जिनके पास हमारे देश की सुरक्षा का प्रभार है।' (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख