shradh paksha
✕

डोनाल्ड ट्रंप की सीएनएन रिपोर्टर से तीखी नोंकझोंक, किया प्रेस पास निलंबित

Updated: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (12:03 IST)
न्यूयॉर्क। व्हाइट हाउस ने कहा है कि उसने सीएनएन के व्हाइट हाउस संवाददाता जिम अकोस्टा का प्रेस पास निलंबित (अस्थायी तौर पर अमान्य) कर दिया है।
 
 
बुधवार को हुए संवाददाता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अकोस्टा के बीच तीखी नोंकझोंक होने के एक दिन बाद यह कार्रवाई की गई।
 
 
अकोस्टा और ट्रंप के बीच कहासुनी उस वक्त हुई जब सीएनएन संवाददाता ने राष्ट्रपति से लातिन अमेरिका की दक्षिणी सीमा की तरफ बढ़ रहे प्रवासियों के कारवां के बारे में एक सवाल पूछा। जब अकोस्टा ने इस प्रश्न का उत्तर मिलने के बाद फिर से एक सवाल किया तो ट्रंप ने कहा, ‘इतना काफी है।’
 
 
ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद व्हाइट हाउस की एक कर्मी ने अकोस्टा के हाथ से माइक लेने की नाकाम कोशिश की। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एक बयान जारी कर अकोस्टा पर आरोप लगाया कि उन्होंने ‘व्हाइट हाउस इंटर्न के तौर पर अपना काम करने की कोशिश कर रही एक युवती पर अपना हाथ रखा।’
 
 
सारा ने अपने बयान में इसे ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ करार दिया।
 
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी मीडिया के बीच रिश्तों में तल्खी पहले भी रही है, लेकिन यह कड़वाहट बुधवार को उस वक्त और बढ़ गई जब उन्होंने कुछ संवाददाताओं को ‘अशिष्ट’ करार दिया और पीबीएस की एक संवाददाता पर नस्लभेदी सवाल करने का आरोप लगाया। इस संवाददाता ने ट्रंप से श्वेत राष्ट्रवादियों के बारे में सवाल किया था। (भाषा)
 

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख