dharma sangrah
✕

ट्रंप से मोदी के संबंधों पर क्या बोला अमेरिकी विदेश मंत्रालय...

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (11:31 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की एक अधिकारी ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत संबंध हैं।
 
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के मोदी के साथ यकीनन मजबूत संबंध हैं। मुझे मालूम है कि उनकी बेटी (इवांका) को पिछले साल हैदराबाद जाकर वास्तव में बहुत अच्छा लगा। ये संबंध महत्वपूर्ण हैं और इनकी महत्ता बढ़ती जा रही है। हीथर ने अफगानिस्तान में भारत की विकासात्मक भूमिका की भी सराहना की।
 
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने भी इस माह की शुरुआत में कहा था कि भारत और अमेरिका के संबंधों में असीम संभावनाएं हैं और उन्होंने आर्थिक एवं प्रशासनिक सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आक्रामक रुख की प्रशंसा की थी। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख