Daily Horoscope
✕

डोनाल्ड ट्रंप की पहली एशिया यात्रा 3 नवंबर से

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (00:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में एशिया की अपनी पहली यात्रा करेंगे और वे 5 देशों जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, वियतनाम और फिलीपींस में रुकेंगे। ट्रंप 3 से 14 नवंबर तक की अपनी यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
 
व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन और एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस समिट में शामिल होंगे, जो क्षेत्र में अमेरिका के गठबंधन सहयोगियों और साझेदारियों के प्रति उनकी सतत प्रतिबद्धता दर्शाएगा।
 
उसने कहा कि ट्रंप अमेरिका की समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए एक मुक्त एवं खुला हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के महत्व पर चर्चा करेंगे। वे अमेरिकी व्यापार साझेदारों के साथ एक निष्पक्ष एवं पारस्परिक आर्थिक संबंधों के महत्व पर जोर देंगे। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख