biodatamaker
✕

ट्रंप ने फेसबुक को ट्रंपविरोधी कहा, बचाव में उतरे जुकरबर्ग

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (10:36 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक को 'ट्रंपविरोधी' कहा है। दरअसल, कुछ ही दिन पहले यह सोशल मीडिया कंपनी अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच कर रही कांग्रेस की टीम को सामग्री मुहैया कराने को सहमत हुई थी।
 
ट्रंप ने ट्वीट किया कि फेसबुक हमेशा से ट्रंपविरोधी रहा है। फेक न्यूज, न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट भी ट्रंपविरोधी थे। मिलीभगत रही है? गौरतलब है कुछ दिनों पहले फेसबुक ने कहा था कि वह एक रूसी एजेंसी द्वारा खरीदे गए 3,000 विज्ञापनों की सामग्री को जांचकर्ताओं को उपलब्ध कराएगा। 
 
बचाव में उतरे जुकरबर्ग : सोशल मीडिया फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कंपनी की किसी भी तरह की भूमिका का बचाव करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ट्रंपविरोधी' होने संबंधी बयान को खारिज कर दिया है। 
 
जुकरबर्ग ने ट्रंप के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि रूसी एजेंट ने फेसबुक पर विज्ञापन खरीदा और 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनीतिक तनाव पैदा करने के लिए फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए। जुकरबर्ग ने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में इंटरनेट जनता से संपर्क साधने का प्रमुख साधन था। इसके अलावा यह उम्मीदवारों की योग्यता के बारे में भी जानने का सबसे अच्छा साधन था।
 
फेसबुक संस्थापक ने फेसबुक पर गलत जानकारी के कारण चुनाव परिणाम बदले जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी सोच पागलपन को दर्शाता है तथा फेसबुक ने लगभग 20 लाख लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने फेसबुक को ट्रंपविरोधी बताते हुए कहा था कि फेसबुक हमेशा से एंटी-ट्रंप था। (वार्ता)
Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

अगला लेख