Hanuman Chalisa
✕

ईरानी लोगों को इंतजार, ट्रंप कब मांगेंगे माफी? : रूहानी

Updated: गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (10:46 IST)
संयुक्त राष्ट्र। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उनके देश के लिए 'अत्यंत आक्रामक' कटु वाक्य और 'बेबुनियाद' आरोपों को लेकर ईरान के लोगों को उनके माफी मांगने का इंतजार है।
 
रूहानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ट्रंप प्रशासन परमाणु समझौते से हटने के लिए बहाने की तलाश में है। यह समझौता ईरान की परमाणु गतिविधियों पर बंदिश लगाता है। इसका समर्थन उनकी सरकार और 5 अन्य पक्षों (रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी) ने किया था।
 
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर अमेरिका समझौता तोड़ता है तो ईरान के पास वे सभी विकल्प खुले हैं जिन्हें हम देश के लिए फायदेमंद मानते हैं। उन्होंने हालांकि ट्रंप के इस आरोप को निराधार बताकर खारिज कर दिया कि परमाणु समझौते की आड़ में उनका देश परमाणु हथियार बना सकता है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख