ramcharitmanas
✕

ट्रंप व आबे ने की उत्तर कोरियाई उकसावे की निंदा

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (11:03 IST)
वॉशिंगटन। उत्तर कोरिया द्वारा अपना सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उकसावे और अस्थिरता लाने वाली गतिविधियों के लिए प्योंगयांग की निंदा की है।
 
उत्तर कोरिया ने रविवार को दावा किया था कि उसने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल में लगाए जाने वाले हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह प्योंगयांग का 6ठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण था। इस परीक्षण से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
 
व्हाइट हाउस ने बताया कि आपसी सहयोग जारी रखने के अपने संकल्प के साथ ही दोनों नेताओं ने फोन पर उत्तर कोरिया की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। बातचीत का ब्योरा देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों ही नेताओं ने उत्तर कोरिया की लगातार उकसावे वाली और अस्थिरता लाने वाली गतिविधियों की निंदा की और मजबूत आपसी रक्षा प्रतिबद्धताओं की पुष्टि करते हुए परस्पर सहयोग बनाए रखने का संकल्प जताया। 
 
इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने पूरी तरह से राजनयिक, परंपरागत और परमाणु क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका, इसके क्षेत्रों और सभी सहयोगियों की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले दिन में अमेरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि प्योंगयांग से मिलने वाली किसी भी चुनौती का जवाब बड़े पैमाने पर सैन्य प्रतिक्रिया से दिया जाएगा।
 
मैटिस ने व्हाइट हाउस में कहा कि हमने यह साफ कर दिया है कि हमारे पास खुद की और अपने सहयोगियों दक्षिण कोरिया और जापान की किसी भी हमले से बचाव करने की क्षमता है। हमारे सहयोगियों के बीच हमारी प्रतिबद्धता काफी मजबूत है। अमेरिका और गुआम सहित इसके अन्य क्षेत्रों हमारे सहयोगियों पर आए किसी भी खतरे की वृहद सैन्य प्रतिक्रिया दी जाएगी और यह प्रतिक्रिया प्रभावी तथा जबर्दस्त होगी। (भाषा)
Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख