ganesh chaturthi

अमेरिका में तूफान से तबाही, कई इमारतें धराशायी, 5 मृत

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (11:32 IST)
टेक्सास। अमेरिका में 'हार्वे' तूफान ने भारी तबाही मचाई है। टेक्सास व ह्यूस्टन में लगातार बारिश हो रही है। तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। रॉकपोर्ट व ह्यूस्टन में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 1 महिला कार समेत पानी में बह गई। दर्जनों घायल हैं। कई इमारतें धराशायी हो गई हैं। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। बिजली के पोल गिरे हुए हैं।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ह्यूस्टन और पूरे टेक्सास में भीषण बारिश हुई है, भयंकर बाढ़ है और लगातार बारिश जारी है। लोगों की भावना और साहस अविश्वसनीय है। बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है। ट्रंप ने बताया कि वो सोमवार को अपनी कैबिनेट के साथ बैठक कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उन्होंने ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे थे।
 
ह्यूस्टन के हॉबी एयरपोर्ट में पानी घुस जाने के कारण इसे बंद कर दिया गया है। उड़ानें रद कर दी गई हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मियामी स्थित मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि आने वाले दिनों में विनाशकारी बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। टेक्सास के दक्षिण पूर्व इलाके में बचाव दल के सदस्यों ने 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। 1961 के बाद से अमेरिका में आया यह सबसे ताकतवर तूफान है।
 
टेक्सास (अमेरिका) का तेल एवं गैस उद्योग का केंद्र है। ह्यूस्टन की गलियों में व सड़कों पर पानी भरा हुआ है। ह्यूस्टन के मेयर ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। जलस्तर बढ़ने की सूरत में लोगों को घर की छत पर जाने को कहा गया है। कुछ इलाकों में 100 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। 
 
सबसे ज्यादा नुकसान तटीय क्षेत्र रॉकपोर्ट में हुआ है, जहां सैकड़ों मकान जमींदोज या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। एक वाहन बिक्री केंद्र पर रखी सारी गाड़ियां तहस-नहस हो गईं। एक तो तेज हवा में उड़कर बीच सड़क पर जा गिरी। हार्वे तूफान के मार्ग में कच्चे तेल की कई रिफाइनरियों के आने से इसका असर करीब 60 लाख लोगों पर पड़ने की आशंका है। कई रिफाइनरी बंद कर दी गई हैं। (एजेंसी) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख