suvichar
✕

ट्रंप ने बनाया पाक पर दबाव, अमेरिकी सांसद खुश

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (10:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में प्रभावशाली सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई दक्षिण एशिया नीति का स्वागत किया है जिसमें पाकिस्तान को उसके क्रियाकलापों और आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों के मौजूद रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
 
सांसद जॉन होइवन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने के लिए पाकिस्तान पर नए सिरे से दबाव बनाने और आतंकवाद को समर्थन देने की खातिर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने के लिए हम राष्ट्रपति की सराहना करते हैं। राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम केवल राष्ट्र निर्माण के लिए ही नहीं हैं, बल्कि हमारा ध्यान आतंकवाद से अपने नागरिकों की रक्षा पर है।
 
उन्होंने कहा कि हम अपने सैनिकों को जितनी जल्दी संभव हो वापस लाना चाहते हैं लेकिन यह काम सही स्थितियों में और तब किया जाना चाहिए, जब हम यह जान पाएंगे कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर आंतकवाद का खतरा नहीं है। होइवन ने नई अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया नीति की सराहना की।
 
एक अन्य सांसद स्टीव चाबोट ने संदेह व्यक्त किया है कि पाकिस्तान उस तरीके का बर्ताव करेगा जैसा अमेरिका चाहता है। ओहायो से रिपब्लिकन पार्टी से सांसद चाबोट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि क्षेत्र के अन्य देश अफगानिस्तान में हमारी सफलता के लिए अहम हैं खासतौर पर भारत और पाकिस्तान और वे सही हैं। हालांकि मुझे इस बात पर बेहद संदेह है कि हमे उनका ज्यादा सहयोग मिलेगा खासतौर पर पाकिस्तान से, पर मैं उम्मीद करता हूं कि मैं गलत साबित होऊं। 
 
उन्होंने कहा कि पूरे तौर पर मेरा मानना है कि राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में हार के जबड़े से जीत को खींच लाने के लिए बेहद भरोसेमंद योजना बनाई है, वहीं डेमोक्रेटिक सांसद पैट्रिक लीहे ने ट्रंप की नई नीति की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अपने पूर्ववर्तियों पर दोषारोपण करने और चुनाव अभियान में अफगानिस्तान से तत्काल सैनिकों से वापस बुलाने का दावा करने वाले ट्रंप अब 180 डिग्री में घूम गए हैं। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख