suvichar
✕

क्या ट्रंप करेंगे उत्तर कोरिया से परमाणु समझौता?

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (15:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उत्तर कोरिया के साथ उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर एक समझौता हो सकता है। इससे पहले ट्रंप के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि उत्तर कोरिया ने हाल के दिनों में संयम दिखाया है।
 
फिनिक्स, एरिजोना में एक रैली में ट्रंप ने कहा कि वे इस बात का सम्मान करते हैं कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने हमारा सम्मान करना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस बात का बड़ा सम्मान करता हूं और शायद कुछ सकारात्मक हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे उत्तर कोरिया के साथ किस तरह का समझौता करने की उम्मीद कर रहे हैं।
 
उत्तर कोरिया ने जुलाई में 2 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जो अमेरिका के मुख्य भू-भाग तक मार करने में सक्षम है। इसके बाद से ही अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। इन परीक्षणों के जवाब में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 5 अगस्त को सर्वसम्मति से उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लागू किए। ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी कि अगर उसने अमेरिका को धमकी देना जारी रखा तो उसे विध्वंस का सामना करना पड़ेगा।
 
गत सप्ताह उत्तर कोरिया के नेता ने अमेरिका के गुआम क्षेत्र की तरफ 4 बैलिस्टिक मिसाइल दागने की योजना से कदम पीछे खींच लिए। ट्रंप की यह टिप्पणी बुधवार को तब आई है, जब विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि उत्तर कोरियाई सरकार ने हाल के दिनों में संयम दिखाया है, जो हमने पहले नहीं देखा। (भाषा) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख