Hanuman Chalisa

ट्रंप अमेरिकी योजना को लेकर राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (12:32 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान एवं दक्षिण एशिया के लिए अपनी योजनाओं के संबंध में अमेरिकी सैनिकों और देशवासियों को संबोधित करेंगे।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप रविवार को रात करीब 9 बजे अर्लिंग्टन, वीएके फोर्ट मायर से अपने राष्ट्र के सैनिकों तथा नागरिकों को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में वे अफगानिस्तान एवं दक्षिण एशिया को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। 
 
ट्रंप ने शुक्रवार को कैंप डेविड में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इसके बाद शनिवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपनी नई अफगान नीति के बारे में एक निर्णय किया है। 
 
यह बहुप्रतीक्षित नीति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के 8 माह बाद घोषित की जा रही है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पद संभालने के 100 दिनों के अंदर अपनी अफगान नीति की घोषणा कर दी थी। यह नीति 3 सदस्यीय समिति की सिफारिशों पर आधारित थी।
 
ओबामा की अफगान नीति जहां प्राथमिक तौर पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर केंद्रित थी, वहीं ट्रंप प्रशासन ने अपनी नीति समीक्षा के दौरान भारत की भूमिका और जिम्मेदारियों की संभावनाओं को भी शामिल किया। पिछले सप्ताह रक्षामंत्री जिम मैटिस ने कहा था कि अफगानिस्तान में 16 वर्ष से जारी युद्ध को लेकर एक नई पहल के बारे में ट्रंप प्रशासन एक नए निर्णय पर लगभग पहुंच गया है।
 
कुछ माह पहले पेंटागन ने अफगान सेना की मदद के लिए करीब 3,800 अतिरिक्त सैनिक भेजने का निर्णय किया था। अफगानिस्तान 1 दशक से अधिक समय से उग्रवाद से जूझ रहा है। देश में तालिबान ने पश्चिम समर्थित सरकार के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। (भाषा)
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख