Hanuman Chalisa
✕

दो सप्ताह के अवकाश पर ट्रंप, करते रहेंगे काम

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (11:13 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 सप्ताह के अवकाश पर न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ क्लब जाने वाले हैं, लेकिन वे इस दौरान कामकाज जारी रखेंगे। जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से यह उनकी पहली छुट्टी है।
 
ट्रंप अपना अगला पखवाड़ा मध्य न्यू जर्सी स्थित निजी गोल्फ क्लब में बिताएंगे, हालांकि ट्रंप अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा की हवाई और मार्था विनयार्ड में वार्षिक छुट्टियां बिताने को लेकर आलोचना किया करते थे।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस उप सचिव लिंडसे वाल्टर्स ने बताया कि राष्ट्रपति गुरुवार को अवकाश के लिए बेडमिंस्टर निकलेंगे हालांकि वाल्टर्स ने ट्रंप की इस कामकाजी छुट्टी का बचाव करते हुए तर्क दिया कि इस दौरान व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग की वातानुकूलन प्रणाली में सुधार किया जाना है। इस शाखा में रहने वाले कर्मचारी अस्थायी रूप से अपने परिसर के कार्यकारी भवन में स्थानांतरित हो रहे हैं।
 
वाल्टर्स ने कहा कि राष्ट्रपति काम करना जारी रखेंगे। हम सभी को इस मरम्मत कार्य के लिए वेस्ट विंग को छोड़ना होगा, जो काम पहले ही हो जाना चाहिए था। हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं कि अब हमें इसकी सख्त जरूरत हो गई है या तो हमें उसकी मरम्मत करानी होगी या उसे बदलना होगा। यह ऐसा काम नहीं है, जो हमारे वहां रहते हुए संभव हो सके इसलिए राष्ट्रपति अगले 2 हफ्तों तक काम करना जारी रखेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि मरम्मत की इस योजना को पूर्ववर्ती प्रशासन ने ही मंजूरी दी थी, लेकिन काम कभी शुरू नहीं हो सका। (भाषा) 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख