dharma sangrah
✕

सीरिया में रूस के साथ काम करने को तैयार है अमेरिका : टिलरसन

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (10:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि वह सीरिया में 'नो फ्लाई जोन' स्थापित करने को लेकर रूस के साथ काम करने को तैयार है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक से 2 दिन पहले एक विस्तृत बयान में टिलरसन ने कहा कि युद्धग्रस्त देश को स्थिर करने की रूस पर एक विशेष जिम्मेदारी थी।

उन्होंने कहा कि स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका, रूस के साथ मिलकर एक संयुक्त तंत्र स्थापित करने की संभावना तलाशने को तैयार है जिसमें 'नो फ्लाई जोन' स्थापित करने सहित जमीनी स्तर पर युद्धविराम पर्यवेक्षकों की तैनाती और मानवीय सहायता के लिए समन्वित कार्रवाई शामिल है।

यूरोप पहुंचने से पहले टिलरसन ने यह बयान जारी किया। ट्रंप वहां पहले से मौजूद हैं, जहां हैमबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी नेता पहली बार पुतिन से मुलाकात की तैयारी में जुटे हैं। बैठक के दौरान सीरिया चर्चा का मुख्य विषय रहेगा।

यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिकी नेतृत्व वाले लड़ाके रक्का के पुराने शहर के कुछ और समीप पहुंचे हैं तथा वॉशिंगटन इसे सीरियाई राजधानी में इस्लामिक स्टेट समूह को मात देने के अभियान की एक बड़ी उपलब्धि मानता है।

टिलरसन ने कहा कि आईएसआईएस की वहां बुरी हालत है और अगर सभी पक्ष मिलकर काम करें तो इसका पूरी तरह सफाया किया जा सकता है। इस अभियान को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर रूस को आईएसआईएस को मात देने में सामने आ रही सभी बाधाओं को हटा देना चाहिए। (भाषा)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख