sawan somwar

अप्रैल फूल डे: लोगों ने ट्रंप का मुखौटा पहनकर जुलूस निकाला

Updated: रविवार, 2 अप्रैल 2017 (10:57 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में अप्रैल फूल के दिन दर्जनों लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा पहनकर जुलूस निकाला। जुलूस में टॉयलेट में बैठे हुए ट्रंप के एक पुतले को भी शामिल किया गया। अप्रैल फूल के दिन निकाले जाने वाली परेड का यह 32वां वर्ष है लेकिन वर्ष 2017 का मार्च कुछ अलग तरह का है। 
 
जुलूस के आयोजन में मदद करने वाली 55 वर्षीय जूडी ने शनिवार को कहा कि यह वर्ष बहुत विशेष है हम बिना कुछ किए इसे जाने नहीं दे सकते और इसलिए हम यहां हैं। 
 
उन्होंने ट्रंप के एक मुखौटे से खेलते हुए कहा कि हमें हर अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है हमें व्हाइट हाउस के मूर्ख के बारे में अपनी भावनाओं को दिखाना होगा। जुलूस के आयोजक जॉय स्कैग्स ने कहा कि इस वर्ष डोनाल्ड ट्रंप को सर्वसम्मति से मूर्खों का राजा चुना गया है। जुलूस में 'रूस को फिर से महान बनाओ' के नारे भी लगे।
 
फिफ्थ एवेन्यू पर सेंट्रल पार्क से जुलूस की शुरुआत हुई और इसे ट्रंप टॉवर से पहले समाप्त कर दिया गया। ट्रंप टॉवर में राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया अपने बेटे बैरन के साथ अभी भी रहती हैं। (भाषा)

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

Delhi Earthquake : दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

NEET UG 2026 Counselling: 4 अगस्त से शुरू होगी AIQ काउंसलिंग, 8 सितंबर से नया सत्र, जानें MBBS एडमिशन का पूरा शेड्यूल

अमेरिका के इडाहो में रेस्टोरेंट में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर भी मारा गया

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

पप्पू यादव के संसद प्रदर्शन पर CM धामी का पलटवार, बोले- सनातन और संत समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं, 'ऑपरेशन कालनेमि' का किया जिक्र

अगला लेख