biodatamaker

चीन पर फिर पलटे ट्रंप, करेंगे एक चीन नीति का सम्मान...

Updated: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (12:50 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गुरुवार देर रात टेलीफोन पर काफी लंबी बातचीत की और एक चीन नीति को सम्मान देने पर सहमति व्यक्त की। ताईवान के प्रति अमेरिकी प्रगाढ़ता को लेकर चीन काफी खफा रहा है।

 
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि दोनों नेताओं ने काफी देर तक बातचीत की और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
 
दरअसल, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे फिलहाल अमेरिकी यात्रा पर हैं और ट्रंप को उनके सम्मान में भोज आयोजित करने को लेकर चीन की नाराजगी दूर करने के लिए ट्रंप ने जिनपिंग से बातचीत की है। चीन का कहना है कि स्वशासित ताईवान उसका संप्रभु क्षेत्र है। चीन इसी मामले में एक चीन नीति पर जोर देता रहा है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि ट्रंप ने जिनपिंग के एक चीन नीति के आग्रह को स्वीकार कर लिया है और दोनों देशों के प्रतिनिधि आपसी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत करेंगे। इस बातचीत को एक सामान्य शिष्टाचार करार दिया गया है तथा दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को अपने यहां आने का न्योता भी दिया। (वार्ता)
Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख