dharma sangrah
✕

ट्रंप को बड़ी सफलता, विस्कॉन्सिन-पेंसिल्वेनिया में नहीं होगी पुन:मतगणना

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (09:17 IST)
हैरिसबर्ग। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में पुन: मतगणना करने के प्रयास पेंसिल्वेनिया एवं विस्कॉन्सिन में समाप्त हो गए और दोनों राज्यों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को ही विजयी प्रमाणित किया गया।
 
विस्कॉन्सिन में राज्यस्तर पर पुन: मतगणना के बाद वहां ट्रंप की जीत की फिर से पुष्टि हो गई। इस पुनर्मतगणना में ट्रंप ने डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को 22,000 मतों से अधिक से अंतर से हराया।
 
इस बीच, एक संघीय न्यायाधीश ने हैंकिंग के संकेत मिलने के मद्देनजर देश की कुछ चुनावी प्रणालियों की जांच करने एवं पेंसिल्वेनिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के मतपत्रों की पुन: गणना करने के ग्रीन पार्टी समर्थित अनुरोध को खारिज कर दिया।
 
ग्रीन पार्टी की उम्मीदवार जिल स्टीन ने विस्कॉन्सिन में पुन: मतगणना का सफल अनुरोध किया और इसके लिए भुगतान किया था लेकिन पेंसिल्वेनिया एवं मिशिगन में इसी प्रकार की राज्यव्यापी पुन: मतगणना कराने के उनके प्रयासों को अदालतों ने बाधित कर दिया।
 
अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट जज पॉल एस डायमंड के निर्णय के कुछ ही घंटों बाद पेंसिल्वेनिया में राज्य अधिकारियों ने चुनाव के परिणाम को प्रमाणित किया। अंतिम मतगणना के अनुसार राज्य में ट्रंप ने 60 लाख मतों में से करीब 44000 मतों से हिलेरी को हराया था। (भाषा)
 
Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख