biodatamaker
✕

हिलेरी की गतिविधियां आपराधिक हैं : डोनाल्ड ट्रंप

Updated: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (16:18 IST)
वॉशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर कार्यकाल में एक आपराधिक उद्यम के सभी तत्व शामिल हैं।

 
ट्रंप ने गुरुवार को हैंपशायर की एक चुनावी रैली में अपने समर्थकों से कहा कि हिलेरी क्लिंटन की हर गतिविधि में प्रमुख आपराधिक उद्यम के सभी तत्व शामिल रहे हैं। उन्होंने गैरकानूनी तौर पर निजी ई-मेल सर्वर बनवाया ताकि अपने भ्रष्ट लेन-देन को छिपा सकें। वे यह अच्छी तरह जानती थीं कि गोपनीय जानकारी के विदेशी हाथों में पड़ जाने पर अमेरिकी लोगों को खतरा हो सकता है। 
 
उन्होंने आगे कहा कि फिर भी उन्होंने इसकी तब तक परवाह नहीं की, जब तक कि इससे उन्हें अपने आपराधिक कृत्यों को छिपाने में मदद मिली। अमेरिका को उत्पन्न खतरा उनके लिए बड़ी बात नहीं थी।
 
उन्होंने दावा किया कि अपने अपराध को छिपाने के लिए हिलेरी ने 33,000 ई-मेल डिलीट कर दीं ताकि वे अधिकारियों और अमेरिकी जनता के हाथों में नहीं आ सकें। अपने एक और अपराध को छिपाते हुए उन्होंने पेनल्टी ऑफ प्रिज्यूरी के तहत दावा किया कि उन्होंने कामकाज से जुड़ी सारी ई-मेल दे दी हैं। 
 
ट्रंप ने कहा कि हम जानते हैं कि यह हिलेरी का एक और बड़ा झूठ था। एफबीआई को ऐसी हजारों ई-मेलों का पता चला है जिनका उन्होंने खुलासा नहीं किया था। इस हफ्ते ऐसी 15,000 ई-मेल सामने आई हैं। 
 
ट्रंप के प्रचार अभियान को नस्लीय करार देने वाले हिलेरी के आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उन लाखों अमेरिकी लोगों का अपमान है, जो उन (ट्रंप) का समर्थन कर रहे हैं। (भाषा)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख