Daily Horoscope
✕

ट्रंप का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना दुनिया के लिए खतरा

Updated: शनिवार, 28 मई 2016 (15:16 IST)
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अगर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते हैं तो इससे पूरे विश्व के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
गुरुवार रात को कराई गई अंतरराष्ट्रीय रायशुमारी में यह सामने आया कि अगर श्रीट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो इससे आतंकी हमलों में बढ़ोतरी होगी और विश्व की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। यह रायशुमारी वैश्विक प्रचार अभियान 'आवाज' द्वारा किया गया था जिसमें अमेरिका के शीर्ष छह सहयोगी फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, मैक्सिको, कनाडा और जापान के नागरिक शामिल थे।
 
रायशुमारी के दौरान 78 प्रतिशत लोगों ने कहा कि श्रीट्रंप का राजनीतिक दृष्टिकोण दुनिया के लिए खतरा है, 61 प्रतिशत लोगों का मानना था कि इससे ब्रुसेल्स और पेरिस जैसे हमले बढ़ेंगे, 74 प्रतिशत लोगों का मानना था कि उनकी राजनीति नकारात्मक सोच वाली है। 71 प्रतिशत लोगों का मानना है कि श्रीट्रम्प का राजनीतिक दृष्टिकोण वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह है।
 
श्रीट्रंप ने वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के लिए अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। इस रायशुमारी में उनके इस बयान को विश्व के लिए चिंता का कारण बताया गया और कहा कि इससे हमले बढ़ेंगे।
 
इस बीच, सैन डियागो के  कन्वेंशन सेंटर में उनके भाषण के दौरान कम से कम एक हजार लोगों ने अमेरिका और मैक्सिको के झंडों के साथ उनका विरोध किया। (वार्ता)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख