dipawali
✕

ट्रंप होंगे राष्ट्रपति पद के दावेदार, हिलेरी या बर्नी से होगा सामना

Updated: शुक्रवार, 27 मई 2016 (12:03 IST)
बिस्मार्क। डेलिगेट्स के जादुई आंकड़े को साथ लेकर रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें अपनी पार्टी में लगभग सभी का समर्थन प्राप्त है। राष्ट्रपति चुनाव में अब उनका सामना हिलेरी क्लिंटन या बर्नी सेंडर्स से हो सकता है। 
 
उन्होंने अपना ध्यान डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की ओर लगाया है। हिलेरी को अभी भी डेलिगेट्स का जादुई आंकड़ा नहीं मिला है।
 
‘एपी’ की गिनती के अनुसार, नॉर्थ डकोटा प्रचार अभियान बंद होने से पहले ही न्यूयॉर्क के अरबपति ट्रंप ने जीओपी नामांकन हेतु अनिवार्य डेलिगेट्स की संख्या हासिल कर ली थी।
 
उन्होंने कहा कि यहां मैं हिलेरी को लड़ते हुए देख रहा हूं, वह अभी मामला बंद नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि हमें लगभग सभी की ओर से भारी समर्थन मिल रहा है।
 
ट्रंप को यह खुशखबरी अपने चुनाव प्रचार में लगातार हो रही दिक्कतों के कारण देरी से मिली है। प्रचार के दौरान ट्रंप के राजनीतिक निदेशक ने उनका साथ छोड़ दिया, साथ ही रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने अपना समर्थन घोषित करने में देरी की थी। (भाषा)
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख