Daily Horoscope
✕

ट्रंप ने की महिला टीवी एंकर के बहिष्कार की अपील, बवाल

Updated: शनिवार, 19 मार्च 2016 (16:16 IST)
वाशिंगटन। राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के प्रबल दावेदार डोनॉल्ड ट्रंप ने उनकी नीतियों एवं बयानबाजी की आलोचना करने वाली एक लोकप्रिय टेलीविजन प्रस्तोता का बहिष्कार करने की अपील की है जिसके कारण ट्रंप को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
 
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज की लोकप्रिय प्रस्तोता मेगिन केली के शो ‘द केली फाइल’ का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि मेगिन केली के कार्यक्रम का हर किसी को बहिष्कार करना चाहिए।
 
69 वर्षीय ट्रंप ने अमेरिकी पत्रकार के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता को नए स्तर पर ले जाते हुए कहा कि कभी देखने लायक नहीं है। इसमें हमेशा ट्रंप पर निशाना साधा जाता है। वह सनकी हैं और उन्हें टीवी पर जरूरत से अधिक तवज्जो दी जाती है। केवल फॉक्स न्यूज नहीं बल्कि अन्य पत्रकार भी मेगिन केली के समर्थन में आगे आए हैं।
 
फॉक्स न्यूज के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'मेगिन एक अनुकरणीय पत्रकार हैं और अमेरिका के शीर्ष प्रस्तोताओं में शामिल हैं। हमें उनके शानदार काम पर अत्यंत गर्व है और हम ट्रंप के प्रतिदिन असभ्य एवं लैंगिकवादी अंतहीन मौखिक हमलों के दौरान उनका पूरा समर्थन करते रहेंगे।'
 
समाचार चैनल ने कहा, 'कानून में सफल करियर और केबल न्यूज में दूसरे सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम की प्रस्तोता के साथ साथ तीन युवा बच्चों की मां होने की जिम्मेदारी संभालने वाली मेगिन के साथ केवल उनके काम के कारण बार बार र्दुव्‍यवहार किया जाना निंदनीय है।'
 
फॉक्स न्यूज की हस्ती गेराल्डे रिवेरा ने भी ट्विटर पर अपनी सहकर्मी का बचाव किया और कहा, 'मैं आपको पसंद करता हूं लेकिन अब बहुत हो चुका है। मेगिन केली के प्रति ऐसे विचार अजीब है और इनसे कोई मदद नहीं मिलेगी। वह अपना काम कर रही हैं, आप अपना काम कीजिए।' (भाषा)
Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

ग्वालियर शीतला मंदिर हादसे के घायलों से सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात, बोले घटना के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

चंद्रबाबू नायडू-रेवंत-शिवकुमार की मुलाकातों से NDA टेंशन में, जगन ने भाजपा का साथ देने के लिए मांगी माफी