Daily Horoscope
✕

चीन ने कहा, डोकलाम में होगा सड़क निर्माण

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (18:19 IST)
बीजिंग। चीन ने मंगलवार को कहा कि डोकलाम में सड़क तथा अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य को 
रोके जाने का एक कारण मौसम का अनुकूल न होना है।
 
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मंगलवार को डेली न्यूज ब्रीफिंग में डोकलाम में सड़क निर्माण  का काम रोके जाने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि अपनी सीमा की रक्षा करने तथा स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए चीन लंबे समय से इस इलाके में सड़क तथा अन्य बुनियादी ढांचों का निर्माण कर रहा है।
 
सुश्री चुनयिंग ने कहा कि इस इलाके में मौसम की स्थिति और अन्य सभी मसलों का आकलन करने के बाद 
वास्तविक स्थिति के अनुसार निर्माण योजना पूरा करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि चीन की सीमा सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी लगातार डोकलाम इलाके में गश्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि डोकलाम क्षेत्र में चीन की ओर से सड़क निर्माण किए जाने को लेकर दोनों पड़ोसी देशों के बीच जून से ही तनातनी बनी हुई है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख