sundarkand
✕

बांग्लादेश बंधक संकट खत्म, छह आतंकी ढेर, एक जिंदा पकड़ा...

Updated: शनिवार, 2 जुलाई 2016 (14:06 IST)
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र के एक रेस्तरां में चल रहा बंधक संकट आज उस वक्त खत्म हो गया जब भारी हथियारों से लैस बांग्लादेशी कमांडो ने इस रेस्तरां पर धावा बोला और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को जिंदा भी पकड़ा। बांग्लादेशी सेना ने इस हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस रेस्तरां में विदेशी नागरिकों सहित कई लोगों को 12 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाए रखा गया था।
 
सुबह करीब 7:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) उस वक्त गोलीबारी और विस्फोट की आवाज सुनी गई जब ढाका के गुलशन राजनयिक क्षेत्र के होले आर्टिजन बेकरी में बंधक संकट को खत्म करने के लिए कमांडो ने अभियान शुरू किया।
 
कैफे पर धावा बोलने वाली विशिष्ट सुरक्षा इकाई रैपिड ऐक्शन बटालियन (आरएबी) के कमांडो तुहीन मोहम्मद मसूद ने बताया कि कई लोग हताहत हुए हैं जिनमें छह हमलावर शामिल हैं। मसूद ने कहा, हमने छह आतंकवादियों को मार गिराया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेस्तरां से कुल 18 लोगों को बचाया गया। ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के उपायुक्त मोहम्मद जशीम ने कहा कि रेस्तरां से बचाए गए लोगों में भारतीय, श्रीलंकाई और जापानी नागरिक हैं।
 
आरएबी के एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम छह शव बरामद किए गए हैं, हालांकि उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है कि ये शव बंधकों के हैं या बंदूकधारियों के हैं।

ढाका में बंधक संकट की शुरूआत शुक्रवार की रात हुई थी और इसके बाद गोलीबारी में कम से कम दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मारे गए और 40 लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद उठ रही लपटों को बुझाने के मकसद से अग्निशमन विभाग के लोग आज सुबह मौके पर पहुंचे। स्ट्रेचर के साथ चिकित्सकों की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
 
अपुष्ठ खबरों में कहा गया है कि कैफे के भीतर कम से कम एक विदेशी नागरिक मारा गया है। मीडिया की खबरों के अनुसार सेना के जवान भी कमांडो के साथ कैफे के अंदर दाखिल हुए। कार्रवाई के पहले आधे घंटे में करीब 1000 राउंड गोलियां चलीं और लगभग 100 धमाकों की आवाज भी सुनी गई।
 
जिहादी गतिविधियों पर ऑनलाइन नजर रखने वाले अमेरिका आधारित एसआईटीई खुफिया समूह ने बताया कि आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट ने इस हमले के करीब चार घंटे बाद अपनी समाचार एजेंसी अमाक के माध्यम से इसकी जिम्मेदारी ली। अमाक ने यह भी दावा किया कि हमले में 20 लोग मारे गए हैं।

होले आर्टिजन बेकरी में कम से कम नौ आतंकवादी 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाते हुए घुसे और उन्होंने स्थानीय समयानुसार कल रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस रेस्तरां में अक्सर राजनयिक और विदेशी नागरिकों का आना जाना रहता है।
 
सुरक्षा बलों ने ढाका के राजनयिक क्षेत्र गुलशन स्थित इस कैफे में जब आक्रामक अभियान शुरू किया तो इलाके में गोलीबारी एवं विस्फोट की आवाजें गूंजने लगीं।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख