sundarkand
✕

गजब की डेटिंग! जिसे 30 का नौजवान समझा वह 97 का बुढ़ऊ निकला, पढ़ें रोचक अनुभव...

Updated: मंगलवार, 16 मई 2017 (12:52 IST)
बोस्टन। अमेरिकी भी अपने विचित्र कारनामों के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, जब 28 वर्षीय प्रिया ने डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल पढ़ा तो उसे लगा कि जिस इंसान के साथ वह डेट पर जाने की सोच रही है वह ज्यादा से ज्यादा 30 साल का होगा। डेट पर जाने से पहले के उत्साह में प्रिया पूरी तरीके से तैयार होकर गई, ताकि वह सामने वाले को आकर्षित कर सके, लेकिन जब उसने व्यक्ति को देखा तो उसके होश उड़ गए।
 
अट्‍ठाइस साल की प्रिया अलिका एलियास ने अपनी डेट को देखा वह 97 साल का बुजुर्ग निकला लेकिन इसके बावजूद वह डेट पर गई थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने बुजुर्ग के साथ अपने डेटिंग के अनुभव को भी साक्षा किया। डेटिंग एप पर वह बुजुर्ग को एक नौजवान समझी थी, लेकिन उसे पता चला कि बुढ़ऊ 97 की उम्र के हैं और उसने खुशफहमी पाल रखी थी, तब उसे थोड़ी सी निराशा हुई। इस अजीबोगरीब डेटिंग अनुभव को उन्होंने ट्विटर पर साझा किया जिससे इस अजीबोगरीब डेटिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया।
  
प्रिया ने इस बेमेल डेट की पूरी कहानी अपने ट्विटर पर शेयर किया जिसके बाद इसे मिरर ने प्रकाशित किया। मिरर की खबर के मुताबिक डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल पढ़कर प्रिया को लगा था कि जिस इंसान के साथ डेट पर जाने की सोच रही है वह करीब 30 साल का होगा। इसलिए डेट पर जाने से पहले प्रिया पूरी तरीके से तैयार होकर गई, ताकि वह सामने वाले को आकर्षित कर सके, लेकिन जब वह पहुंची तो उसके होश उड़ गए।
 
प्रिया ने बताया कि उस शख्स ने डेटिंग ऐप पर अपनी तस्वीर साइड से लगा रखी थी, जिससे उसके उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। इतना ही नहीं, उसने अपने प्रोफाइल में उम्र का जिक्र नहीं किया था। उन्होंने बताया कि उस बुजुर्ग इंसान ने अपने पेज पर कुछ ऐसी लाइनें लिख रखी थीं जो काफी अच्छी थीं। इन्हीं पंक्तियों को पढ़कर प्रिया को लगा कि इस शख्स से मिलना चाहिए क्योंकि इस शख्स से मिलना काफी रोचक होगा। उसने शाम छह बजे डिनर पर जाने को आमंत्रित किया। हालांकि दोनों कॉफी पर मिलने को तैयार हो गए।
 
प्रिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बोस्टन में साल 2014 में जनवरी का महीना था, वह शख्स करीब 45 लेयर के कपड़े पहनकर आया था। पांच मिनट बाद जैसे ही उस शख्स ने कोट हटाया तो मैं अचंभित रह गई। हालांकि प्रिया ने उस शख्स से बातचीत जारी रखा, लेकिन अब बातचीत का टॉपिक बदल चुका था। प्रिया उस शख्स से मिलने के बाद घर लौटी और फ्रेश होने के बाद इस अजीबोगरीब डेट को भुला दिया। अब जाकर उन्होंने इस अनुभव को साझा किया है।
 
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख