Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलिया में चक्रवात : मूसलधार बारिश ने बढ़ाई पर्यटकों की परेशानी...

Updated: गुरुवार, 30 मार्च 2017 (12:51 IST)
आयर (ऑस्ट्रेलिया)। पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलिया में कहर बरपाने वाले चक्रवाती तूफान डेबी के बाद मूसलधार बारिश ने राहत कार्यों में गुरुवार को बाधा डाली। बाढ़ ने आपात बचाव की जरूरत को और बढ़ा दिया है और परेशान हो चुके पर्यटक उन्हें निकाले जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
श्रेणी 4 का चक्रवाती तूफान मंगलवार को बोवेन और एयरलाई बीच के मध्य तटों को पार करता हुआ क्वींसलैंड राज्य पहुंचा था। इस तूफान से पेड़ उखड़ गए और नौकाएं पानी से बहकर जमीन पर आ गईं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा है।
 
हालांकि दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ते इस तूफान का वेग अब कम हुआ है लेकिन नुकसान करने में समक्ष तेज हवाएं और बारिश अब भी जारी है। तूफान अब ब्रिस्बेन में कहर बरपा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि 1 दिन में महीनेभर जितनी बारिश हो सकती है।
 
क्वींसलैंड की पुलिस ने ट्वीट किया कि मैके में भारी बारिश, सहायता के लिए मांग में अचानक वृद्धि। बड़ी संख्या में बचाव कार्य किया गया और यह अब भी जारी है। भीषण चक्रवात में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं मिली है। दीवार ढहने से 1 व्यक्ति के घायल होने की खबर मिली है। (भाषा)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

अगला लेख