Hanuman Chalisa

सऊदी अरब पर बड़ा साइबर हमला, निशाने पर थे सरकारी कंप्यूटर

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (10:31 IST)
रियाद। सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने देश पर ‘तकनीकी रूप से आधुनिक’ साइबर हमले का पता लगाया है। यह देश के सरकारी कंप्यूटरों को बाधित करने का हैकर्स का ताजा प्रयास है।
 
सरकार के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केन्द्र ने बताया कि ‘हमले’ में ‘पॉवरशेल’ मैलवेयर का उपयोग किया गया। हालांकि उन्होंने हमले के स्रोत या किस सरकारी विभाग को निशाना बनाया गया, इसके बारे में नहीं बताया। मैलवेयर एक सॉफ्टवेयर है जिसे विशेष रूप से कंप्यूटर सिस्टम को बाधित करने या क्षति पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।
 
एजेंसी ने एक बयान में बताया कि एनसीएससी ने सऊदी अरब को निशाना बनाने वाले एक नये एडवांसड पर्सिस्टन्ट थ्रेट (एपीटी) का पता लगाया है। इसमें बताया गया है कि हमले में ईमेल फिशिंग तकनीकों का उपयोग करके कंप्यूटर में घुसपैठ की गई।
 
सऊदी अरब पर हमेशा साइबर हमला होता रहा है जिसमें ‘शमोन’ हमला भी शामिल है। यह हमला 2012 में सऊदी ऊर्जा क्षेत्र पर हुआ था, जिसमें वायरस कंप्यूटर से सभी जानकारी मिटा देता है। इस बीच अमेरिका की खुफिया अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि सऊदी अरब के प्रतद्वंद्वी ईरान से यह हमला किया गया है। (भाषा) 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

NEET पेपर लीक: इंदौर में डटे 5 हजार छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, मिला LGBT और आम जनता का साथ

LIVE: जंतर मंतर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, किया छात्रों का समर्थन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

हमारा समय बर्बाद न करें : CJI सूर्यकांत बोले, छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ याचिका की त्वरित सुनवाई से किया इनकार

अगला लेख