dipawali
✕

14 फुट के खतरनाक मगरमच्छ के साथ मनाया ग्रेजुएट होने का जश्न, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Updated: बुधवार, 8 अगस्त 2018 (09:38 IST)
मगरमच्छ को देखकर अच्छे-अच्छों के होश फाख्ता हो जाते हैं, लेकिन एक लड़की कारनामा सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। मैकेंजी नोलैंड नाम की लड़की ने वाइल्डलाइफ एंड फिशरीज साइंस में ग्रेजुएट होने के बाद 14 फुट के टेक्स नाम के मगरमच्छ के साथ फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट की जो वायरल हो गई। इस फोटो पर लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं।
 
मैकेंजी टेक्स को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। उन्होंने ब्यूमोंट रेस्क्यू सेंटर में इंटर्नशिप की है जहां 450 मगरमच्छ, घड़ियाल और दूसरे सरीसृप हैं।  मैंकेंजी का कहना है कि नाम लेकर बुलाने पर टेक्स बाकायदा जवाब देता है। मेरे हाथ हिलाने पर भी वह प्रतिक्रिया देता है। सेंटर में वो मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। उनका कहना है कि मैं जानवरों में डूब जाना चाहती हूं और लोगों को उनके बारे में बताना चाहती हूं।
 
नोलैंड ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान मैं तालाब में टेक्स को खाना खिलाने जाती रही हूं। यही नहीं, बचपन से मैं सांप और अन्य जानवर पकड़ रही हूं। मैं लोगों को उनके बारे में जानकारी देना चाहती हूं। सच तो ये है कि हम इन जानवरों को घरों में रखना ही नहीं चाहते। हम उन्हें दलदल में छोड़ आते हैं। जब से टेक्स यहां आया है, मैंने उससे काफी कुछ सीखा। वो शानदार प्राणी है। सभी मगरमच्छ आदमखोर नहीं होते।
 
मैकेंजी के मुताबिक उन्होंने जानवरों के साथ कई बार फोटो पोस्ट की, लेकिन ऐसा रिस्पॉन्स पहली बार आया। इस पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किए और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख