dharma sangrah

जुरासिक काल के मगरमच्छ के जीवाश्म की खोज

Updated: बुधवार, 5 जुलाई 2017 (14:50 IST)
लंदन। मेडागास्कर में प्रागैतिहासिक काल के मगरमच्छ के जीवाश्म मिले हैं जिसके आरी की धार जैसे विशालकाय दांत हैं, जो डरावने टी-रेक्स प्रजाति के डायनासोर की तरह हैं। वैज्ञानिकों की इस खोज से नोतोसुचिया वंश की लाखों साल पुरानी गुत्थी पर प्रकाश पड़ने की उम्मीद है जिसके बारे में जुरासिक काल में पता नहीं था।

परभक्षी मगरमच्छ का पूरा नाम रजानन्द्रोन्गोने साकालावे है जिसका मतलब है- साकालावा क्षेत्र की विशाल छिपकली का पूर्वज। विशाल दांतों के साथ गहरे और बड़े जबड़े की हड्डियां आकार और आकृति में टी-रेक्स प्रजाति की तरह हैं जिससे यह पता चलता है कि ये हड्डी और रेशे जैसे सख्त ऊतक भी खाते थे।

रजानन्द्रोन्गोने साकालावे संभावित रूप से नोतोसुचिया वंश का सबसे पुराना और बड़ा मगरमच्छ है, जो इस समूह के विकासमूलक इतिहास के साथ शरीर के आकार में बेतहाशा बढ़ोतरी की घटनाओं को दिखाता है।

मिलान के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय के सिमोन मैगनुको ने कहा कि मेडागास्कर के अन्य भूमि से अलग होने के दौरान के समय में इसकी भौगोलिक स्थिति देशज काल को प्रदशर्ति करती है। उन्होंने कहा कि साथ ही इससे यह संकेत मिलता है कि नोतोसुचिया की उत्पत्ति दक्षिणी गोंडवाना में हुई होगी। यह शोध पत्रिका 'पीयर्ज' में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)
Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख