suvichar
✕

मेक्सिको सिटी में फोटो पत्रकार की हत्या

Updated: रविवार, 2 अगस्त 2015 (09:58 IST)
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी में एक अपार्टमेंट में पांच लोगों के शव मिले हैं, जिनमें एक फोटो पत्रकार का शव भी है। इन लोगों की हत्या की गई है।

मेक्सिको की एक खोजी पत्रिका प्रोसेसो ने बताया है कि फोटो पत्रकार रूबेन एस्पिनोसा शुक्रवार से लापता थे और शनिवार दोपहर उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी पहचान की। उनके शरीर पर दो जगह गोली लगने के निशान थे।

प्रोसेसो के अनुसार, एस्पिनोजा अन्य मीडिया से भी जुड़े थे और हाल में वह खाड़ी तट के राज्य वेराक्रूज में आत्मनिर्वासन में चले गए थे, जहां उन्हें उनकी जान को खतरा महसूस होता था।

अन्य पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई। वेराक्रूज पत्रकारों के लिए बहुत खतरनाक राज्य रहा है।

पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनी समिति ने जनवरी में इस बात की पुष्टि की थी कि काम के कारण 2011 से चार पत्रकारों की हत्या कर दी गई। समिति कम से कम छह अन्य की मौत की जांच कर रही थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस