Hanuman Chalisa

12 देशों की कंपनियों के कंप्यूटर किए हैक, 2 चीनी नागरिकों पर अमेरिका का आरोप

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (16:52 IST)
वॉशिंगटन/ बीजिंग। अमेरिका ने चीन के दो नागरिकों पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने 12 देशों की कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के कंप्यूटर सिस्टम हैक किए। वॉशिंगटन ने कहा कि यह साइबर जासूसी का देश द्वारा प्रायोजित व्यापक अभियान था।


अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि उक्त अभियान में नासा और अमेरिकी नौसेना को भी कथित तौर पर निशाना बनाया गया। यही नहीं 12 देशों में प्रमुख बैंक, टेलीकॉम कंपनियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को भी कथित तौर पर निशाना बनाया गया। इन आरोपों पर बीजिंग ने खासी नाराजगी जताई है। बीजिंग ने शुक्रवार को वॉशिंगटन पर तथ्य गढ़ने का आरोप लगाया।

चीन के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि उसने आधिकारिक विरोध जताया है। इसके साथ ही कहा, हम अमेरिका से अनुरोध करते हैं कि वह साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर चीन को लेकर गलत आरोप लगाना बंद करें। चीन ने कहा कि अमेरिका को मुकदमा बंद कर देना चाहिए ताकि दोनों देशों के बीच संबंधों को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचे।

अमेरिका के डिप्टी अटॉर्नी जनरल रोड रोसेंस्टेन ने कहा कि चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका की कंपनियों और वाणिज्य संस्थानों पर साइबर हमले रोकने के 2015 में किए वादे को बार-बार तोड़ा है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि चीन अपनी गैरकानूनी साइबर गतिविधियों को रोके और अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से किए अपने वादे का सम्मान करे।

अमेरिका के सहयोगी ब्रिटेन ने भी आरोप के समर्थन में अपनी बात रखी है। विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने कहा कि बीजिंग वाणिज्यिक और आर्थिक उद्देश्य से कंप्यूटर सिस्टम हैक करना जारी रखे हुए है।

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

गुजरात के साणंद में 7,500 रुपए करोड़ के CG Semi सेमीकंडक्टर प्लांट से उत्पादन शुरू, जापान-मलेशिया को होगा चिप्स निर्यात

दिल्ली में झारखंड का डिजिटल विजन पेश करेंगे CM हेमंत सोरेन, AI पॉलिसी और रांची IT पार्क पर रहेगा फोकस

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

उत्तराखंड में शिक्षा और कौशल विकास को बड़ा बढ़ावा, CM धामी ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के नए एकेडमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

Pakistan के 23 आतंकियों पर मोदी सरकार का बड़ा 'प्रहार', UAPA के तहत जारी हुई नई List

अगला लेख