Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका
कोलंबिया में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 100 से अधिक लोग सवार थे। इससे बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। जब देश की वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भर रहा था। विमान में जवान सवार थे।
हालांकिअभी तक यह मृतकों या घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक देश के दक्षिणी हिस्से में लॉकहीड मार्टिन (LMT.N) का एक हरक्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया आउटलेट 'ब्लूरेडियो' ने रिपोर्ट दी है कि विमान में 110 सैनिक सवार थे।
न्यूयॉर्क में विमान ट्रक से टकराया
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां रनवे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में विमान में सवार 100 से अधिक यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस विमान हादसे में पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई। घटना की शुरुआती जांच में सामने टक्कर से कुछ पल पहले ही पायलट और वाहन चालक दोनों को रुकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हादसा नहीं टल सका। Edited by : Sudhir Sharma