1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Third World War Threat : from Colombia to Iran Trump warns these countries
Last Updated :वॉशिंगटन , सोमवार, 5 जनवरी 2026 (19:39 IST)

तीसरा विश्व युद्ध कराने को आमादा हैं ट्रंप, इन देशों को दी धमकी

Third World War Threat
Third World War Threat : वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे बयान दे रहे हैं मानों वे दुनिया को तीसरे विश्व युद्‍ध में झोकने को आमादा है। वे कोलंबिया, ग्रीनलैंड, क्यूबा, ईरान समेत कई स्थानों पर हमले की धमकी दे रहे हैं। 
 
ट्रंप ने कोलंबिया के नेताओं पर अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया और संभावित मिलिट्री ऑपरेशन की धमकी दी। उन्होंने कहा कि कोलंबिया भी बहुत बीमार है, एक बीमार आदमी इसे चला रहा है। उसे कोकीन बनाना और उसे अमेरिका में बेचना पसंद है। वह ज्यादा वक्त तक ऐसा नहीं कर पाएगा।
 
इधर वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अब भी मादुरो के समर्थन खड़ी नजर आ रही है। ट्रंप प्रशासन ने अब वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को दी धमकी। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला का नेतृत्व वॉशिंगटन की मांगों को मानने में नाकाम रहता है, तो अमेरिका वेनेजुएला के खिलाफ एक और मिलिट्री हमला कर सकता है।
 
ट्रंप की नजर ग्रीनलैंड पर भी है। उन्होंने हाल ही में ग्रीनलैंड के रणनीतिक महत्व को अमेरिकी रक्षा जरूरतों से जोड़ते हुए इस क्षेत्र पर कब्जे की बात कही थी। ट्रंप का कहना है कि ग्रीनलैंड की रणनीतिक स्थिति और हाई-टेक क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की प्रचुरता के कारण अमेरिकी सुरक्षा हितों की पूर्ति होगी। इस इलाके पर फिलहाल डेनमार्क का कब्जा है।
 
इससे पहले ट्रंप ने ईरान को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई तो अमेरिका वहां हमला कर देगा। ट्रंप की धमकी पर ईरान ने भी उसे हद में रहने को कहा है।

भारत को टैरिफ की धमकी : ट्रंप ने भारत को धमकाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे व्यक्तित्व हैं, वे एक अच्छे इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना जरूरी था। वे ट्रेड करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।
 
डेनमार्क और कोलंबिया का पलटवार : डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कंट्रोल लेने की टिप्पणी पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप को यह कहने का कोई हक नहीं है कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बना लेंगे। 
 
कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने खुले तौर पर डोनाल्ड ट्रंंप को चुनौती देते हुए कहा, यदि आप मुझे जेल में डालना चाहते हैं, तो कोशिश करें और देखें कि क्या आप कर सकते हैं। यदि आप मुझे नारंगी वर्दी में रखना चाहते हैं, तो इसे आज़माएं। कोलंबियाई लोग मेरी रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
 
चीन, रूस और उत्तर कोरिया नाराज : ट्रंप की वेनेजुएला पर कार्रवाई से दुनिया के कई देश खासे नाराज हैं। चीन और रूस ने अमेरिका के इस कदम की कड़ी निंदा की। उत्तर कोरिया ने तो अपने दोस्त मादुरे की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उन्हें रिहा करने की मांग की। उत्तर कोरिया ने सुपरसोनिक मिसाइल टेस्ट करते हुए उत्तर कोरिया की तैयारी भी बता दी।
 
UNSC ने बुलाई आपात बैठक : वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा शुरू हो गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह बैठक परिषद के अस्थाई सदस्य कोलंबिया के अनुरोध पर बुलाई गई है और इसे स्थाई सदस्य देशों चीन और रूस का समर्थन प्राप्त है। संयुक्त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस बात से बेहद चिंतित हैं कि इस अभियान के गंभीर क्षेत्रीय परिणाम हो सकते हैं।
 
क्या है बाबा वेंगा की चेतावनी : बाबा वेंगा ने भी 2026 में चीन, रूस और अमेरिका सहित दुनिया की बड़ी शक्तियों के बीच बढ़ते तनाव की भविष्यवाणी की थी। कुछ रिपोर्टों में ताइवान पर चीन के संभावित हमले और रूस और अमेरिका के बीच सीधे टकराव का भी जिक्र है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या दुनिया विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है।  
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
121 साल पुरानी मेरठ की गजक को मिला GI टैग, सात समंदर पार भी महकेगी मिठास