Daily Horoscope
✕

जलवायु परिवर्तन से गर्मियों में आ सकते हैं तूफान, मौसम होगा बेहद गर्म

Updated: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (14:52 IST)
वॉशिंगटन। जलवायु परिवर्तन के कारण वातावरण में ऐसी ऊर्जा उत्पन्न हो रही है, जो गर्मियों के मौसम को बेहद गर्म बना देगी, जिससे भारत समेत उत्तरी गोलार्ध के क्षेत्रों में मौसमी स्थितियां निष्क्रिय हो सकती हैं और भयंकर तूफान आ सकते हैं।

मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के एक अध्ययन में पाया गया कि वैश्विक तापमान खासकर आर्कटिक में तापमान बढ़ने से वातावरण में ऊर्जा पुनर्वितरित हो रही है। तूफानों एवं अन्य स्थानीय, संवहन (ऊष्मा का स्थानांतरण) प्रक्रियाओं को उत्तेजित करने के लिए ज्यादा ऊर्जा मौजूद है, जबकि कम ऊर्जा गर्मियों के अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात (मध्यम मौसमी तंत्र जो हजारों किलोमीटर की दूरी तक फैला होता है) की तरफ जा रही है।

ये प्रणालियां सामान्य तौर पर बारिश लाने वाली हवाओं के साथ जुड़ी होती हैं। एमआईटी में स्नातक के छात्र चार्ल्स गर्टलर ने कहा, अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान वायु एवं वायु प्रदूषण को ठंडा करते हैं, इसलिए गर्मी में कमजोर अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफानों के चलते शहरी इलाकों में वायु गुणवत्ता ज्यादा दिनों तक खराब देखने को मिलती है।

गर्टलर ने कहा, शहरी वायु गुणवत्ता के अलावा आपको ज्यादा भयंकर तूफान एवं ज्यादा लंबे समय तक गर्म लहरों के साथ ही बेजान दिनों का सामना करना पड़ सकता है। यह अध्ययन प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख