Hanuman Chalisa
✕

कोप 24 : अमीर देशों से जलवायु परिवर्तन से निबटने के लिए हिस्सेदारी देने की गुहार लगाएंगे दूसरे देश

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (15:40 IST)
कैटोविस। बढ़ते समुद्री जल स्तर और विनाशकारी अकाल जैसे संकट के खतरे का सामना कर रहे देश सोमवार को पोलैंड में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में अमीर देशों से जलवायु परिवर्तन के खतरे से निबटने के लिए अपनी हिस्सेदारी देने की गुहार लगाएंगे।


सीओपी24 वार्ता में होंडुरास, नाइजीरिया और बांग्लादेश के राष्ट्रपति के शरीक होने की संभावना है। ये देश इन खतरों का सामना कर रहे हैं। इस दौरान उन वादों पर भी बात होगी जिन पर 2015 में पेरिस जलवायु समझौते में सहमति बनी थी।

मेजबान पोलैंड खुद कोयले से प्राप्त होने वाली ऊर्जा पर बहुत ज्यादा निर्भर है। वह जीवाश्म ईंधन छोड़ने के लिए उचित व्यवस्था के अपने एजेंडा पर जोर देगा और आलोचकों का कहना है कि यह उसे दशकों तक प्रदूषण फैलाने की मंजूरी देने जैसा होगा। पेरिस समझौते में देश वैश्विक तापमान में वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने या संभव हो तो 1.5 डिग्री के भीतर रखने पर एकमत हुए थे।

करीब 200 देशों के प्रतिनिधि दो हफ्ते तक इस बात पर चर्चा करेंगे कि व्यावहारिक रूप से इन लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया जा सकता है। यहां धन एक बड़ा विवाद बना हुआ है। संरा की जलवायु पर विशेषज्ञ समिति का कहना है कि सदी के अंत तक 1.5 डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य को पाने की आशा तभी की जा सकती है जब जीवाश्म ईंधन से होने वाले उत्सर्जन को वर्ष 2030 तक आधा कर दिया जाए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख