kundali milan
✕

चिराग ने चाचा पारस पर साधा निशाना, NDA की छवि खराब करने का लगाया आरोप

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2023 (17:31 IST)
Bihar Politics : लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में उनके प्रवेश पर सवाल उठाकर राजग की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
 
देर शाम बात करते हुए, चिराग ने अपने चाचा को हाल ही में दिल्ली में राजग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए स्वागत की याद दिलाई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा सबके सामने मुझे गले लगाए जाने के कुछ ही दिनों बाद उन्हें इस तरह के बयान देते हुए सुनना हैरान करने वाला है। इस तरह के बयान गठबंधन को बदनाम करते हैं।
 
चिराग ने कहा, जब मैं अपने पिता की मृत्यु के बाद कठिन दौर से गुजर रहा था तो प्रधानमंत्री मेरे साथ खड़े रहे थे। यही कारण है कि जब मैं औपचारिक रूप से राजग का हिस्सा नहीं था, तब भी मैंने कभी उनके खिलाफ नहीं बोला।
 
चिराग ने यह भी कहा, प्रधानमंत्री के साथ मेरे बेहतर रिश्ते के कारण ही मैंने पिछले साल कुछ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया था, हालांकि उस समय मैं राजग में नहीं था। जमुई के सांसद चिराग ने यह भी कहा कि वह अपने दिवंगत पिता के क्षेत्र हाजीपुर के बारे में पारस से बात करने के लिए तैयार हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनके चाचा लोकसभा में करते हैं।
 
पारस ने शनिवार को यहां घोषणा की थी कि वह अगले साल लोकसभा चुनाव में हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। पारस ने चिराग के इस दावे को खारिज कर दिया था कि उन्हें यह सीट मिलनी चाहिए, क्योंकि वह दिवंगत पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख