dharma sangrah
✕

रॉकेट प्रक्षेपण असफल, चीन के अंतरिक्ष मिशनों में हुई देर

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (17:56 IST)
बीजिंग। चीन में इस साल भारी उपग्रह प्रक्षेपित करने वाले रॉकेट के असफल प्रक्षेपण के कारण कई महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष योजनाओं में विलंब हो गया। इन योजनाओं में चंद्र मिशन और स्थाई अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण शामिल है। यह जानकारी चीनी अंतरिक्ष प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।
 
अब तक के सबसे भारी उपग्रह को ले जाने वाले रॉकेट लांग मार्च-5 वाई टू का प्रक्षेपण जुलाई में असफल हो गया था। इसी प्रकार के रॉकेट को चंद्रमा पर चीन की नई खोज के लिए भेजा जाना था और वहां से कुछ नमूने एकत्रित कर वापस आना था।
 
चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के महासचिव तियान युलोंग ने बताया कि अधिकारी लांग मार्च-5 वाई टू के असफल प्रक्षेपण की अब भी जांच कर रहे हैं। सरकारी समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' की खबर के मुताबिक इसके असफल प्रक्षेपण के कारण कई बड़े अंतरिक्षयान मिशनों में विलंब हो गया। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख