Daily Horoscope
✕

चीनी नौसेना के बेड़े में नया पोत, जल्द ढूंढेगा दुश्मन को...

Updated: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (19:48 IST)
बीजिंग। चीन की नौसेना ने अपने बेड़े में एक ऐसा पोत शामिल किया है जिसमें ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए हैं, जो हर मौसम में और 24 घंटे दुश्मनों का पता लगाने में सक्षम हैं। दक्षिण चीन सागर विवाद में देश की मुखरता को लेकर बढ़ते तनाव के बीच बीजिंग द्वारा अपने बेड़े को बढ़ाने का यह हिस्सा है।
सरकारी 'चाइना डेली' अखबार ने गुरुवार को कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पास अभी 6 ऐसे पोत हैं जिसमें दुश्मनों का पता लगाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हैं। असाधारण कदम के तहत पीएलए की नौसेना की मीडिया आउटलेट ने राष्ट्र के इलेक्ट्रॉनिक खुफिया बेड़े के संयोजन को सार्वजनिक कर दिया जिसमें 6 पोत हैं जिसमें नया वाला भी शामिल है, जिसका कोड 856 है।
 
अखबार की खबर के मुताबिक नए पोत 'सीएनएस कैयांगशिन्ग' या 'मिजार' को मंगलवार सुबह शानडॉन्ग प्रांत के किंगदाओ में उत्तर सी फ्लीट में शामिल किया गया है। पीएलए नौसेना मीडिया के एक अधिकारी के हवाले से अखबार ने कहा कि कैयांगशिन्ग सभी मौसमों में और 24 घंटे बहुत से और अलग-अलग लक्ष्यों का पता लगाने में सक्षम है।
 
उन्होंने कहा कि पोत इतना उन्नत है कि अमेरिका और रूस जैसे कुछ ही देश ऐसे हैं, जो इसे विकसित कर सके हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक पीएलए नौसेना के पास दुश्मन का पता लगाने वाले उपकरणों से लैस 6 पोत हैं। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख