dharma sangrah

बड़ी खबर, चीनी सेना ने 4700 मीटर की ऊंचाई पर किया युद्ध अभ्यास, भारत भी अलर्ट

Updated: बुधवार, 3 जून 2020 (11:18 IST)
बीजिंग। भारत-चीन सीमा विवाद में भले ही दोनों देश बातचीत के जरिये मामला सुलझाने कर दावा कर रहे हो लेकिन चीनी सेना ने रात के अंधेरे में युद्ध अभ्यास किया। इधर LAC पर भी दोनों सेनाएं सतर्क नजर आ रही है।
 
चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन की सेना की तिब्बत कमांड ने ऊंचाई पर सैन्य अभ्यास किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीपुल्ज़ लिब्रेशन आर्मी (PLA) ने 4700 मीटर की ऊंचाई पर दुश्मन के क्षेत्र में घुसकर हमला करने का अभ्यास किया।
 
रिपोर्ट में दावा किया गया कि रात में क़रीब एक बजे किए गए इस अभ्यास में मुश्किल वातावरण में अंधेरे में हमला करने का अभ्यास किया गया।  इस दौरान सभी गाड़ियों ने अपनी लाइटें बंद रखीं और नाइट विजन डिवाइसेज के सहारे युद्ध लड़ने का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास के बारे में चीन के सरकारी टीवी पर भी रिपोर्ट प्रसारित की गई।
 
इस बीच अब केंद्र सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर माना है कि चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में घुस आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना बड़ी तादाद में घुस गई है। अब भारत ने भी चीनी सेना से मोर्चा लेने के लिए सभी उपाय करने शुरू कर दिए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से पूर्वी लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच तनातनी जारी है। इस विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर दोनों देशों के बीच चर्चा का दौर भी जारी है। 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

अगला लेख