dharma sangrah
✕

चीन ने ताइवान में भेजा विमान वाहक युद्धपोत

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (09:40 IST)
ताइपे। चीन ने अपने विमान वाहक युद्धपोत 'लियोनिंग' को संकरी ताइवान स्ट्रेट के माध्यम से ताइवान भेजा है। स्थानीय मीडिया ने ताइवान के रक्षा मंत्री के हवाले से इस बात की जानकारी दी।
 
ताइवान की केन्द्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक रक्षा मंत्री येन तेह-फा ने ताइवान की संसद में जारी अपने एक बयान में विमान वाहक युद्धपोत लियोनिंग के ताइवान स्ट्रेट में दाखिल होने की पुष्टि की है। रक्षा मंत्रालय इस घटनाक्रम पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं।
 
इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि चीन ताइवान पर अपने ही एक प्रांत के रूप में दावा करता है।
 
जिनपिंग ने कहा कि चीन ताइवान में शांतिपूर्ण संबंध और चीन के शांतिपूर्ण पुनर्एकीकरण को आगे बढ़ाना चाहता है। हम चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए दृढ़ हैं और ताइवान की आजादी के लिए अलगाववादी गतिविधियों को सहन नहीं करेंगे।
 
गौरतलब है कि ताइवान के प्रति चीन की शत्रुता 2016 में साई इंग-वेन के ताइवान की राष्ट्रपति बनने के बाद बढ़ी है। साई आजादी समर्थक डेमाक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की नेता हैं। राष्ट्रपति का मानना है कि ताइवान में शांति और स्थिरता की रक्षा दोनों तरफ की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को लेकर हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट और तर्कसंगत है। (वार्ता) 
 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख