बीजिंग। चीन की मानवरहित पनडुब्बी ने दुनिया के सबसे गहरे सागर तल में 10767 मीटर की गहराई में गोता लगाकर देश के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस कदम से चीन खनिज और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की सागर तल में तलाश करने में सक्षम हो सकेगा।
यात्रा के दौरान पनडुब्बी ने 8000 मीटर से अधिक गहराई में एक बार, 9000 मीटर से अधिक दो बार और 10000 मीटर से अधिक दो बार गोता लगाया।
इस तरह जापान और अमेरिका के बाद अब चीन भी 10000 मीटर से अधिक गहराई में पनडुब्बी को पहुंचाने में सक्षम हो गया है। (भाषा)